मंत्री डॉ अशोक चौधरी को कांग्रेस नेता प्रेम राय ने सौंपा ज्ञापन
मंत्री डॉ अशोक चौधरी को कांग्रेस नेता प्रेम राय ने सौंपा ज्ञापन

जे टी न्यूज, कटिहार : नगर निगम क्षेत्र के आवासीय संपत्ति कर व्यवसायिक तीन गुना तक और घरेलू पन्द्रह प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का विरोध कटिहार में काफी हो रहा है।
कांग्रेस के साथ कई सामाजिक व्यवसायिक संगठन इसका विरोध भी कर रहे है।
विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में नगर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ कुमार और मसरूर आलम के द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। राज्यपाल मुख्यमंत्री नगर विकास मंत्री को जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था।
माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने जुलाई में आयोजित पांच दिवसीय विधानसभा सत्र में होल्डिंग टैक्स के मामले को पुरजोर तरीके से उठाने का बात भी कहा है।

आज बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी से कांग्रेस नेता प्रेम राय ने मिलकर ज्ञापन सौंपा और इस मामले पर पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि तीन गुना दो गुना डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स बढ़ने से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी साथ ही मकान मालिक और किराएदार के बीच में अकारण विवाद उत्पन्न होगा।
कटिहार बाढ़ग्रस्त पिछड़ा इलाका है ऐसे में अचानक से इतनी बढ़ोतरी से व्यवसाईयों में खासा निराशा और आक्रोश उत्पन्न है।
उन्होंने कहा है। इस मामले को लेकर सरकार का हर एक दरवाजा खटखटाया जायेगा और सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लड़ी जायेगी।


