मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जे टी न्यूज, खगड़िया:

मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
जे टी न्यूज, खगड़िया:


परबत्ता खगड़िया
परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । मध्य विद्यालय सौढ भरतखंड में विद्यालय का प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने झंडा फहराया।कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया। सिद्धार्थ कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। 15 अगस्त उन सभी क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है।


जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। लिए। भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम सन् 1857 में लड़ा गया। लेकिन आपसी तालमेल ना होने के कारण हमें कई वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आजादी मिली। अवसर पर विद्यालय के शिक्षक निरंजन कुमार, राम विनोद साह, सहकत, आफरीन, उत्कर्ष कुमार सहित सैकड़ों छात्र और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button