शांतिपूर्ण महिला पहलवान आंदोलनकारियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी पर किया आक्रोश व्यक्त

शांतिपूर्ण महिला पहलवान आंदोलनकारियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी पर किया आक्रोश व्यक्त

लाठीतंत्र, भीड़तंत्र, अराजकता, तानाशाही से देश चलाने पर लगे रोक

राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश-जनहित में संज्ञान लेने की सख्त जरूरत

आरोपित बृजभूषण शरण सिंह को दोनों पद से जल्द किया जाय बर्खास्त हो गिरफ्तारी

मोदी सरकार आरोपियों का बन गया है संरक्षक, आरोपीगण भाजपा ज्वाइन कर धो रहे हैं अपनी पाप

गिरफ्तार महिला पहलवान एवं महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रिहा करने की किया मांग
जे टी न्यूज

खगड़िया : अलौली में
।देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत 11 दिनों से यौन शोषण उत्पीड़न के विरोध में आंदोलनरत महिला पहलवान पर मोदी सरकार के शह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने, रेसलर को घायल करने, गिरफ्तार करने, धरना से जबरन हटाने, उठाने एवं महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भी गिरफ्तार करने जैसी तानाशाही घटना की घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता किरण देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है, लाठी तंत्र से देश चला रही है। जिस प्रकार से किसान आंदोलन के साथ दमनात्मक कार्रवाई किया गया था, आज उसी प्रकार से महिला पहलवान के आंदोलन के साथ दमन शोषण कर लाठी चला रही है। मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है।


भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार मत भूलें कि जिस प्रकार किसान आंदोलन के समक्ष मोदी सरकार को घुटने के बल झुकना पड़ा, उसी प्रकार से महिला पहलवान के आंदोलन के समक्ष झुकना पड़ेगा। पूरे देश में आंदोलन तेज होगा।आम जनता में आक्रोश उबलता जा रहा है। लाठी गोली के बल पर जन आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एफ आई आर दर्ज होने एवं गिरफ्तारी के डर से कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से घबराकर घिनौना कार्य करने पर मोदी सरकार एवं भाजपा सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह उतर आई है, जिसकी जितनी निंदा किया जाए, वह कम होगी। वहीं आरोपियो को बचाना ही मोदी सरकार का काम रह गया है। ये देश के प्रधानमंत्री कम, भाजपा आरएसएस का एजेंट बनकर रह गया है। आज जितना भी अन्याय अत्याचार शोषण दमन बलात्कार भ्रष्टाचार चोरी डकैती कर लो और भाजपा आरएसएस ज्वाइन कर लो, सारे पाप धुल जाएंगे, सरकार ऐसे ही लोगों का संरक्षक बनकर आ गया है। सरकार अन्याय पर अन्याय करने पर तुले हुए हैं और महामहिम राष्ट्रपति एवं न्यायपालिका का खामोश रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लग रहा है जैसे लोकतंत्र का चारों स्तंभ मोदी सरकार के समक्ष नतमस्तक हो चुका है।

 

श्री यादव ने कहा कि समुद्र की खामोशी व माहौल की शांति एक बहुत बड़ा सैलाब, सुनामी एवं तूफान का संकेत- संभावना दिख रही है। एक बड़ी क्रांति का परिचायक साबित होगी।
श्री यादव ने महामहिम राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से संज्ञान लेने की अपील करते हुए ब्रिज भूषण शरण सिंह को दोनों पद से बर्खास्त करने, गिरफ्तारी जल्द करने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने, महिला आयोग के अध्यक्ष सहित सभी गिरफ्तार पहलवान को रिहा करने, महिला पहलवान को सुरक्षा देने एवं लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी की आदेश देने वाले पदाधिकारी एवं गृह मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग किया, ताकि देश में शांति व्यवस्था कायम रहे। अराजकता एवं तानाशाही से देश चलाने पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button