ट्री मैन नीरज कुशवाहा और खुशबू भारती ने शादी की 8 वीं सालगिरह पर पौधारोपण, और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ट्री मैन नीरज कुशवाहा और खुशबू भारती ने शादी की 8 वीं सालगिरह पर पौधारोपण, और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जे टी न्यूज, रामगढ़वा/सीतामढ़ी-: जिले के पंथपाकर स्थित बुद्ध विहार भलुआहा में एक अनोखी पहल देखने को मिली। ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता नीरज कुमार कुशवाहा ने अपनी पत्नी खुशबू भारती के साथ शादी की 8 वी सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जहां आजकल लोग सालगिरह मनाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट या अन्य भव्य आयोजनों का सहारा लेते हैं, वहीं ट्री मैन‌ नीरज कुशवाहा और खुशबू भारती ने सादगी के साथ पौधा लगाकर इस खास दिन को यादगार बनाया। दंपति ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और हर व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
पौधारोपण के बाद दोनों ने पौधे की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
ट्री मैन नीरज कुशवाहा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान से जुड़े रहे हैं। उनकी इस पहल ने लोगों को यह संदेश दिया कि खुशियों का जश्न केवल दिखावे से नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के हित में कार्य करके भी मनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button