प्रतिरोध मार्च निकाला गया इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया
प्रतिरोध मार्च निकाला गया इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया
जे टी न्यूज, खगड़िया: खगड़िया में इंडिया गठबंधन के द्वारा बापू नगर बलुआही स्थित गाँधी पार्क से प्रतिरोध मार्च निकाला गया और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ आदि का नारा लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनावआयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला लेकर एम जी मार्ग,बैंजामिन चौक,राजेंद्र चौक,रेलवे ओभरब्रीज होते हुए समाहरणालय के पास पहुँचकर पुतला दहन किया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इंडिया गठबंधन के नेताओं और मीडिया के साथी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज खगड़िया में महागठबंधन के सहयोगी दलों ने संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘ज्ञानेश भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘ज्ञानेश कुमार एंड कंपनी इस्तीफा दो’ जैसे नारे भी लगाए।
“यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के सवाल से जुड़ा आंदोलन है।चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने साथ के दोनों चुनाव आयुक्तों की अनदेखी कर SIR में नाम काटे और जोड़े गये जिसकी शिकायत दोनों चुनाव आयुक्तों ने कई बार किया। इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर वोट बचाओ – देश बचाओ को लेकर आज प्रतिरोध मार्च निकला गया है और जब तक वोट चोर ज्ञानेश कूमार इस्तीफा नही देता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इन्होने आम आवाम से भी अपील की है कि लोकतंत्र खतरे में है।इसलिए आज के प्रतिरोध मार्च में इंडिया गठबंधन के साथ-साथ आम लोग भी हजारों की संख्या में पहुंच कर मार्च को सफल बनाये हैं।
संबोधित करते खगड़िया लोकसभा इंडिया गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी का एजेंट बनकर राज्य के चुनावों में काम किया।SIR में बीजेपी के इशारे पे लाखों लोगों का नाम काटा गया और दिल्ली में बैठ के फर्जी वोटर जुड़वाया गया। हाल ही में जिन राज्यों में चुनाव हुआ है वहां बोट की चोरी कर बीजेपी कि सरकार बनवाई गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने कहा कि चुनाव के समय ही हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के इशारे पे वोट की चोरी कर रहा है और वोटों की चोरी कर बीजेपी सरकार बना रही है। लोकतंत्र खतरा में है और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। लोकतंत्र बचाने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता को प्रतिरोध मार्च में शामिल होने की अपील की। भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि बीजेपी के इशारे पे बोट की चोरी हुई है इसलिए जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं वहां का चुनाव रद्द करवाई जाए।
आईं आई पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने कहा कि वोटों की चोरी कर हमारे अधिकार को छीना गया है। बीजेपी के सरकार में लोकतंत्र खतरा में है। प्रतिरोध मार्च में आम लोगों का भी साथ मिला है।
इस प्रतिरोध मार्च में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, राजद युवा जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन यादव,सीपीआईएम संजय कुशवाहा,वीआईपी जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी,आईआईपी जिलाध्यक्ष मनोज तांती,सीपीआई के प्रभारकर सिंह, राजद नेता सुबोध यादव, प्रमोद यादव, राजकिशोर यादव, गजेंद्र यादव, अनिल यादव, शशि पासवान, जफर आलम, अरुण यादव, अजय चौरसिया, शहजाद आलम, निभा भारती, अजीत सरकार, निशु कुमारी, पिंटू यादव, चंदन सिंह, बेबी रानी, विनोद यादव,अंकित कुमार, अमीर खान, जितेन्द्र कुमार, रौशन कुमार, सकलदीप यादव, अनुज यादव एवं अन्य



