राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा बीपीएससी चयनित पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा बीपीएससी चयनित पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ जी, शिक्षक निर्वाचन के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी के चौधरी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार , गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत , उमेश शर्मा अंग जनपद वैश्य मंच के संस्थापक विशेष आर्य , भागलपुर के बड़े व्यवसाय मदन गोपाल , आयोजन करता पिकू पोद्दार जी और मंच संचालन कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार पोद्दार ने किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश भगत ने करते हुए कहा कि एक कोसी क्षेत्र की नवगछिया की धरती पर यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है जिससे यह क्षेत्र बहुत प्रभावित हुआ
मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी को अंग वस्त्र पुष्प माला और मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए कहा कि अब समाज जाग चुका है वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा राजनीति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है
उन्होंने उनके गार्जियन परिवार के सभी सदस्यों को भी आभार व्यक्त करते कहा कि आप लोग परिस्थिति से जूझकर अपने बच्चों को पदाधिकारी बनाया इसके लिए हम सभी लोग आपकी प्रशंसा करते हैं और कहा कि समाज के बच्चे बच्चियों को कभी भी किसी तरह की परेशानी होगी तो उसके लिए यह राष्ट्रीय वैश्य महासभा हमेशा साथ रहेगा
और उन्होंने कहा कि होने वाले कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वैश्य समाज का बेटा डॉ संजीव कुमार पोद्दार मैदान में डटे हैं इन्हें विजई बनावें। और पंचायत चुनाव में भी अधिक से अधिक भागीदारी वैश्य समाज को मिले इसके लिए अभी से हम लोग पंचायत गांव प्रखंड स्तर तक संगठन बनाकर लाभ दिलाने का काम करेंगे
विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि हम वैश्य समाज को अब हर हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। हम लोग जो सिर्फ व्यवसाय के नाम से जाने जाते थे अब वह नहीं रह गया अब हमारे समाज के लोग पदाधिकारी बनकर राजनीति में आकर भी देश और समाज को आगे बढ़ने का काम कर रहा है और इसके लिए हम समाज को संगठित करने का जो संकल्प लिया है वह अनवरत जारी रहेगा।


सफल अभ्यर्थी बीपीआरओ काजल कुमारी, S D M rimjhim Kumari, D S P अविनाश कुमार,S D M निधि कुमारी,S D P O वरुण कुमार,S D M अनुराग कुमार,A P O मुस्कान कुमारी,B D O साक्षी कुमारी,B P R O संतोष कुमार,S D M निखिल कुमार रुंगटा,R O श्वेतांग शेखर, इनकम टैक्स कमिश्नर मोनालिसा कुमारी, एसडीएम अश्वनी कुमार, डॉ निशांत कुमार सुजाता कुमारी,M B B S Dr Manoj Shah, बीपीआरओ रोहित कुमार के अलावे अन्य बीएससी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाएं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आयोजक पिकु पोद्दार जी को भी उद्योग मंत्री समीर महासेठ विधान पार्षद जीवन कुमार ने अंग वस्त्र और पुष्प माला देकर आयोजन सफल बनाने के लिए सम्मानित किया
प्रदेश अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम समाज को शिक्षित बनाने और सजक करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे समाज में एक बहुत बड़ा बदलाव देखा जा सकता है जिन लोगों को लग रहा है पढ़ाई के लिए बढ़े बहुत है लेकिन ऐसी बात नहीं है जब सोच ऊंची हो जाएगी तो मंजिल उसे मिलना ही है जो आज बिहार के सभी बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दिखा दिया है और उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में बड़ी सभाएं करके वैश्य समाज को आगे लाने का संकल्प लिया
उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार ने कहा कि अब वक्त आ गया है हम सभी समाज संगठित होकर राजनीति के क्षेत्र में पढ़ाई के क्षेत्र में अपने हक अधिकार के लिए आगे रहेंगे। अपने समाज के अलावे अन्य समाजों के लिए भी उनके अधिकार की लड़ाई में उनके सम्मान की लड़ाई में यह राष्ट्रीय वैश्य महासभा खड़ी रहेगी
अंग जनपद वै मंच के संस्थापक श्री विशेष आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग यह पूरे कोसी क्षेत्र को संगठित करके शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी सु निश्चित करके प्रदेश को मजबूत करने का काम करेंगे जब तक हमारा गांव समाज संगठित नहीं होगा तब तक हम बड़ी लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं।
वही बड़े व्यवसाय मदन गोपाल जी ने कहा कि अब हम लोग दल के दलदल से ऊपर उठकर समाज को संगठित कर उन्हें अधिकार दिलाने की बात करेंगे आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी जब तक सुनिश्चित नहीं होगी तब तक हम लोग इस लड़ाई को जारी रखेंगे।


जयसवाल समाज के उपाध्यक्ष श्री शंभू भगत ने कहा कि अब वैश्य समाज सिर्फ वोट देकर बैठने का काम नहीं करेगा इस समाज के ऊपर लगातार लूट हत्या अपहरण का दौर जारी है अब अपने अधिकार के लिए अपनी सुरक्षा के लिए वह सरकार से करारा जवाब भी करेगा अगर हम लोगों की सुरक्षा नहीं मिली सम्मान नहीं मिला राजनीति भागीदारी नहीं मिली तो हम लोग इस समाज के बदौलत सरकार बनाने और बिगड़ने का भी काम करेंगे
इस कार्यक्रम में सभी अभ्यर्थी उनके मित्र उनके परिजन और हजारों के इलाका वासी मौजूद रहे
यह आयोजन पिकु पोद्दार और उनके सहयोगी गुड्डू पोद्दार जी, विशाल आनंद जी,उपेंद्र पोद्दार जी आनंद जी, पप्पू पोद्दार जी, राजेंद्र शाह जी मन्नू जी बंटी पोद्दार जी सुनील पोद्दार जी संगोली पोद्दार जी राजेश सोनी जी तपेश पोद्दार जी दिलीप पोद्दार जी गिरधारी कुमार नवीन जी शिक्षक सुनील पोद्दार जी हरि पोद्दार अनुज चौरसिया जी विजेंद्र शर्मा जी नवगछिया बाजार के सभी व्यवसाय बुद्धिजीवी राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे
धन्यवाद ज्ञापन उमेश शर्मा जी ने किया।

Related Articles

Back to top button