स्व पासवान की राजनीतिक दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता चिर अनुकरणीय – रविता

कार्यालय, जेटी न्यूज

समस्तीपुर। पिछड़ों व वंचितों के लिए जीवन पर्यन्त जूझने वाले, बिहार के सपूत तथा सामाजिक क्षेत्र में संघर्ष कर शून्य से शिखर तक पहुंचने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से उत्पन्न राजनीतिक शून्य को भर पाना मुमकिन नहीं। उनके निधन से पूरा बिहार ही नहीं पूरा देश शोक-संतप्त है। कुछ इन्हीं शब्दों के साथ लोजपा की प्रदेश सचिव सह पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने लोजपा सुप्रीमो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सूझ और दूरदर्शिता चिर अनुकरणीय है। बताते चलें कि लोजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोजपा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान के सम्मान में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला प्रधान महा सचिव नीरज भारद्वाज ने सभा का संचालन किया। श्री भारद्वाज ने अपने संबोधन में स्व. पासवान के संघर्ष और सफलता पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि नई पीढ़ी के लिए चिर काल तक अनुकरणीय एवं प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे बड़े साहब।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button