विधायक डॉ संजीव कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की लिया सुध
विधायक डॉ संजीव कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की लिया सुध

जे टी न्यूज, खगड़िया(गीता कुमार यादव): परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की सुधि लिया वे बाढ़ पीड़ितो की समस्या समाधान को लेकर आगे आ गए हैं उन्होंने कहा कि
बाढ़ पीड़ितों के साथ है कष्ट नहीं पहुंचने देंगे
विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लेने गुरूवार पहूचे वे तेमथा कारी पंचायत के मुश्लिम टोला तेमथा शर्मा टोला तेमथा जोरावरपुरा पंचायत के कज्जलवन , नयागांव गोढीयासी नयागांव सीढ़ी घाट, नयागांव डोमासी, मुरादपुर, विष्णुपुर, माधवपुर, जागृति टोला डूमरिया खूर्द, बिशौनी, सलारपुर, भरतखंड, गोगरी प्रखंड के रामपुर एवं गोगरी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया। डॉ संजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित गांव की समस्या को देखकर संबंधित पदाधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। डॉ संजीव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौड़ा करने के बाद कहा कि बाढ़ से परबत्ता और गोगरी के कई वार्ड के मोहल्ले प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराया जाएगा प्रभावित परिवारों को 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर जगह सामुदायिक किचन चलाने का अंचल अधिकारी को निर्देष दिया।

संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके इसकी पहल शुरू कर दी गई है उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उनकी समस्या के निदान के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। कोई बात हो संपर्क करें, निदान कराया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि बाढ़ राहत का पैसा सभी को मिले एवं फसल क्षति, पशुओं की मृत्यु से हुई क्षति का मुआवजा दिया जाएगा विधायक ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचायी जाएगी। उन्होंने लोगों की समस्या से डीएम एवं अंचलाधिकारी को अवगत कराते हुए तुरंत निदान करने का आदेश दिया इसके दौरान सीओ मोना गुप्ता जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य ध्रुव कुमार शर्मा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार उर्फ बबलू जदयूराज परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार मुखिया राजीव चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता मणि भूषणराय , कबेला मुखिया बालकृष्ण शर्मा, विजय चौधरी शशिकांत मंडल, ताहीर हसन, रवि यादव, अमित कुमार आदि मौजूदथे



