अगले पांच दिनों में हल्की से बर्षा की है संभावना
अगले पांच दिनों में हल्की से बर्षा की है संभावना

जेटी न्यूज (पूसा) समस्तीपुर: आगामी 17 से 21 अगस्त के बीच उत्तर विहार के जिलों में कहीं कहीं हल्की बर्षा होने का अनुमान है।अभी दो तीन दिनों तक बर्षा की संभावना कम है।19 अगस्त के बाद बर्षा में वृद्धि होने का अनुमान है। तराई के क्षेत्र में जैसे पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण में थोड़ी अधिक बर्षा हो सकती है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डा०आर०पी०सी०ए०यू० पूसा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।इस अवधि में अगले दो दिनों तक पूर्वा हवा चलने का अनुमान है।औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।