बी पी मंडल को मिले भारत रत्न-बीरेन्द्र गोप
बी पी मंडल को मिले भारत रत्न-बीरेन्द्र गोप

जे टी न्यूज़, गया : गया गांधी मंडप में ओबीसी महासभा बिहार के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आरक्षण के जनक बी पी मंडल जी की जयंती मनायी गई है।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष एड०बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप ने किया है। बीरेन्द्र गोप ने अपने संवोधन में कहा कि बी पी मंडल के वजह से ही आज पूरे देश के पिछड़ा समाज के लोग सभी जगह पर सम्मान पा रहे हैं चाहे राजनीति हो या नौकरी सभी जगह पीछड़ों कि नुमांइदगी देखने को मिलती है। बीरेन्द्र गोप ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मंडल कमीशन के सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करने के साथ साथ बी पी मंडल को भारत रत्न देने की भी मांग की है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बी पी मंडल का गया के समाहरणालय प्रांगण में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है। इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेन्दू,रामचन्द्र यादव मगहीया ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष कुशवाहा, मुखदेव यादव, रालोमो के युवा अध्यक्ष आकाश दयाल, डी के डाडेल,रविन्द्र यादव ,टूनटून यादव, पंकज यादव, प्रवीण कुमार सैनिक, डा०उदय गोप, जिला पार्षद सुरेश यादव, अवधेश यादव, रामलखन स्वर्णकार, मुन्ना गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा आदि नेताओं ने संवोधित किया।कार्यक्रम का संचालन रंजन यादव ने किया है।



