समाजिक कार्यकर्ता रीता रानी प्रसाद को “समाजिक योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया
समाजिक कार्यकर्ता रीता रानी प्रसाद को “समाजिक योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया

जे टी न्यूज़, गया :गया जिला प्रशासन की ओर से बिहार “विरासत ज्ञानोत्सव कार्यक्रम 2024” में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधान पार्षद जीवन कुमार तथा जिलाधिकारी एस एम त्यागराजन ने संयुक्त रूप से समाजिक कार्यकर्ता रीता रानी प्रसाद को “समाजिक योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया। उन्हे सम्मानित करते हूए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि रीता एक दिव्यांग महीला होते भी विगत पच्चीस वर्षों से लगातार समाजिक क्षेत्र दिव्यांग और गरीब दलित लोगों के बीच सेवा कार्य कर रही हैं। वहीं विधान पार्षद जिवन कुमार ने कहा कि इनके कार्यों को सुनकर और इन्हे देखकर हम सभी को समाज सेवा करने का हिम्मत मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जब भी इनसे मुलाकात होती है मुझे गरीब लाचार और दिव्याग जनता की ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।रीता रानी प्रसाद को समाजिक योद्धा सम्मान मिलने पर बिहार के पूर्व दिव्यांग आयुक्त डॉ शिवाजी, पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष हृदय यादव, के के चोबे,धीरज गुप्ता,आदी ने बधाई दिया है।



