जोकीहाट प्रखंड राजद अध्यक्ष का ताज पूर्व मुखिया समी अब्दुल मन्नान को जिला राजद अध्यक्ष मनीष यादव ने जोकीहाट प्रखंड राजद अध्यक्ष की जारी की सूची
जोकीहाट प्रखंड राजद अध्यक्ष का ताज पूर्व मुखिया समी अब्दुल मन्नान को
जिला राजद अध्यक्ष मनीष यादव ने जोकीहाट प्रखंड राजद अध्यक्ष की जारी की सूची

जे टी न्यूज़, जोकीहाट : राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने पत्र जारी कर जोकीहाट प्रखंड राजद की कमान तेज तर्रार युवा नेता सह पूर्व मुखिया समी अब्दुल मन्नान को सौंपा है. मन्नान गिरदा पंचायत के पूर्व मुखिया रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गौरतलब है कि महलगांव पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश विश्वास, जोकीहाट प्रखंड राजद अध्यक्ष थे. उन्होंने घरेलू कारण से पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसलिए यह पद रिक्त था. मन्नान ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिये जिलाध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है. उसका बखूबी निर्वहन करूंगा. मन्नान के मनोनयन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट करते हुए नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दी है. प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देने वालों में विधायक शाहनवाज, उनके प्रतिनिधि रफीक आलम, प्रखंड प्रमुख खुर्शीदा, प्रमुख पति रब्बानी, मुन्ना डॉल, मुखिया नन्हेराजा, प्रमुख प्रतिनिधि शहज़ाद आलम, मुखिया शाहिद, मुखिया कासिम, शमीम उर्फ पप्पू, शाहबाज़ आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम, पूर्व मुखिया मायानंद यादव, फारूक आलम, मो बेचन, पंसस तालिब हसन, लड्डन, मुखिया आदिल रजा, वार्ड सदस्य विपीन ठाकुर, मदन यादव, मंजूर आलम, हासीम अनवर, बबलू, चांद, इंतखाब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।
