प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दर्जनों शिक्षकों को किया सम्मानित
बिहार कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दर्जनों शिक्षकों को किया सम्मानित
बिहार कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह

जे टी न्यूज, पटना:
बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की तरक्की और समाज के विकास के लिए शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। हमारा देश विश्व गुरु रहा है और इसमें गुरु शिष्य परंपरा का ही योगदान रहा है। शिक्षा समाज को दिशा देता है और शिक्षक हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भाषण और उनके वक्तव्य आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समाज में वर्तमान में भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है और कांग्रेस पार्टी आपसे आह्वान करती है कि वर्तमान दौर में लोकतंत्र की जो हत्या हो रही है, इतिहास को मिटाने का जो कुत्सित प्रयास चल रहा है और जो आजादी पर कुठाराघात किया जा रहा है उसके लिए आपको प्रमुखता से लड़नी होगी और नव जनजागरण का दौर आपको अपने छात्रों के बीच लाना होगा जिससे देश में वास्तविक आजादी स्थापित हो सकें।
विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने शिक्षकों की समाज में भूमिका को लेकर कहा कि मैं खुद एक शिक्षक रहा हूं और हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि प्रदेश और देश को अनुशासित ढंग से बौद्धिक रूप से आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बदौलत ही मुझे सबकुछ मिला और मेरे जीवन में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं।
कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामजतन सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए शिक्षकों के सामाजिक महत्व को रेखांकित किया और वर्तमान दौर में गूगल और न्यू मीडिया के आगमन से शिक्षकों पर बढे दबाव को भी उन्होंने विस्तार से बताया। अपने दौर के शिक्षकों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दी गयी शिक्षा ही हमें समाज को लेकर जिम्मेदारियों का एहसास दिलाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना अपने आप में गर्व की बात है। जिसने हमें दिशा दिखाने का काम किया है और जिनके बताएं रास्तों ने हमें समाज में कुछ योगदान देने लायक बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव शैक्षणिक जगत के लोगों का सम्मान किया है और आगे भी हम प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आमंत्रित विश्वविद्यालयों और विद्यालयों के शिक्षकों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, सांसद मनोज राम, विधायक मुन्ना तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक और मंच संचालक के रूप में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 रामजतन सिन्हा, सांसद मनोज कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक संजय तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, बंटी चौधरी,लाल बाबू लाल, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, अभिषेक सिंह, आनन्द माधव, शरवत जहां फातिमा,आलोक हर्ष, प्रभात द्विवेदी, डा0 अजय कुमार सिंह, विनोद यादव, नागेन्द्र कुमार विकल, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, डा0 स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, राजकिशोर सिंह, दुर्गा प्रसाद, मधुबाला,संजय पाण्डेय, उमेश कुमार राम अखिलेश्वर सिंह, धनंजय शर्मा, आशुतोष शर्मा, राजछवि राज राजेश मिश्रा, मो0 कामरान, पंकज यादव, सुदय शर्मा, मनोज मेहता, अब्दुल सज्जन वाकी, अंशुल अवस्थी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर, उदय शंकर पटेल, विशाल झा, ललित कुमार,फिरोज हसन, रामाशंकर पाण्डेय, विमलेश तिवारी, अनूप कुमार, आदित्य पासवान समेत अन्य प्रमुख नेतागण मौजूद रहें।


