एन ओ यू में इंटरमीडिएट कोर्स को छोड़कर नामांकन की तिथि में पुनः विस्तार

: एन ओ यू में इंटरमीडिएट कोर्स को छोड़कर नामांकन की तिथि में पुनः विस्तार


जे टी न्यूज़

पटना:- एन ओ यू में अंतिम बार इंटरमीडिएट कोर्स को छोड़कर नामांकन की तिथि 07 मार्च, 2022 (सोमवार) तक छह सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ पुनः विस्तारित

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने बताया कि बिहार के विभिन्न अध्ययन केन्द्रों से नामांकन की तिथि बढ़ाए जाने के विशेष आग्रह पर कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा और प्रति कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार के अनुमोदनोपरांत अंतिम रुप में नामांकन की तिथि 07 मार्च, 2022 तक छह सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव (परीक्षा) डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोंनो विधियों से जारी रहेगा। नामांकन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए एन ओ यू के वेबसाइट्स एवं नोटिस बोर्ड का संदर्भ किया जा सकता है। इंटरमीडिएट कोर्स में नामांकन बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button