व्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न जे टी न्यूज, खगड़िया:
व्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न
जे टी न्यूज, खगड़िया:

परबत्ता में व्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया सभी 20 पैक्स अध्यक्ष एवं एक मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष कुल 21 सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया निर्वाचन के उपरांत हुए गिनती में दिलीप कुमार यादव को सर्वाधिक 15 मत प्राप्त हुए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया वहीं दूसरे प्रत्याशी रामसेवक सिंह को मात्र 6 वोटो से ही संतोष करना पड़ा निर्वाची पदाधिकारी संतोष पंडित ने दिलीप कुमार को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा इधर कार्यकारिणी सदस्य के रूप पर में सिकंदर सिंह उर्फ संतोष कुमार ओमप्रकाश यादव , हेमा देवी , अनिता देवी मिथिलेश कुमार सुरजीत कुमर उत्तरी,अद्यानंद मेहता निर्विरोध चुन लिए गये जीत के बाद रंग अबीर एवं फुलमाला पहना कर एक दुसरे को जीत की बधाई दिया समर्थको में भी काफी उत्साह देखा गया इस मौके पर अजय कुमार पेक्स अध्यक्ष परवता, ओम प्रकाश यादव पेक्स कार्यकारिणी सदस्य, संजय यादव पेक्स कार्यकारिणी सदस्य बंदेहरा, मिथिलेश कुमार चौरसिया कार्यकारिणी सदस्य, सिकंदर सिंह कार्यकारिणी सदस्य, आद्यानंद सिंह कार्यकारिणी सदस्य मेहंदीपुर एवं रूपेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
इस खबर में बाय नाम लगा देना है

