संत पॉल टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बिरसिंहपुर में प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
संत पॉल टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बिरसिंहपुर में प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सेंट पाल टीचर्स ट्रेनिंग कालेज बिरसिंहपुर समस्तीपुर में बी•एड सत्र 2024-2026 का सत्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ रोली द्विवेदी, विभागाध्यक्ष नंदेश कुमार ठाकुर एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ए•पी• सिंह एवं मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत सत्रारंभ किया।
प्राचार्या डॉक्टर रोली द्विवेदी ने महाविद्यालय तथा प्रशिक्षुओं के भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय का परिचय दिया और महाविद्यालय के भविष्य की योजना एवं क्रियाकलाप से छात्रों का परिचय कराया। प्रशिक्षुओं को नियमित तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाने को प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग मिलेगा।
मंच संचालन महाविद्यालय के बी•एड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु श्रुति ने किया।

मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को सुनियोजित रूप देते हुए सहायक प्राध्यापक आदित्य प्रकाश ने शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित विभाग परिचय एवं छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं का परिचय कराया। इस मौके पर प्रशिक्षु को महाविद्यालय के नियमों, प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जागरूक कर प्राध्यापक गणों का आपसी परिचय करवाया गया।
इस मौके पर डॉ. ऐ•पी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास और उनकी क्षमताओं को उड़ान देने का सर्वोत्तम केंद्र होता है। इसलिए प्रशिक्षुओं अब रोजाना कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा अध्ययन कार्य शुरु करें।
महाविद्यालय के स्कॉलरशिप कमेटी के द्वारा सत्र 2022- 24 में अव्वल रहने वाले बी•एड प्रशिक्षु रितेश कुमार, तरुण कुमार एवं कुंदन कुमार को चेक ,मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर प्रशिक्षुओं को भी महाविद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान किया गया।
संबंधित विभाग के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषय एवं समितियां का प्रेजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षु को अवगत कराया एवं प्रशिक्षुओं को टाइम टेबल, छात्रवृत्ति एवं वूमेन सेल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सभी प्राध्यापकगण ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया तथा कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय वरिष्ठ प्राध्यापक मनोज कुमार ने बड़े ही मार्मिक एवं सहज ढंग से नव नामांकित प्रशिक्षुओ का धन्यवाद ज्ञापन किया और महाविद्यालय की नियमावली को बताते हुए छात्रों को नियमित ढंग से सत्र भर क्रियाकलाप को पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।



