चिकित्सा के द्वारा नर्स के साथ ब्लातकार करने की कोशिश चिकित्सा सेवा शर्मशार चिकित्सक को गिरफ्तार करे पुलिस- सुरेंद्र





चिकित्सा के द्वारा नर्स के साथ ब्लातकार करने की कोशिश

चिकित्सा सेवा शर्मशार चिकित्सक को गिरफ्तार करे पुलिस- सुरेंद्र

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर अल्ता चौर निवासी चिकित्सक तथाकथित चिकित्सक सह हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष डा० संजय कुमार संजू द्वारा नर्स के साथ ब्लातकार करने की कोशिश की घटना से चिकित्सा सेवा के साथ समस्तीपुर जिला शर्मशार हुआ है। दोषी चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल में बंद करने, पीड़ित नर्स को सुरक्षा करने की मांग भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है।
विदित हो कि उक्त चिकित्सक डा० संजय कुमार संजू पुस्तैनी बेगुसराय के रहने वाले हैं जो 20 वर्षों से अधिक से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर अल्ता चौर में अपना मकान बनाकर रहते हैं एवं उसी मकान में स्वयं को चिकित्सक घोषित कर क्लिनिक चलाते हैं। ये अपने को कई हिंदूवादी संगठन, मानवाधिकार संगठन, स्वास्तिका फाउंडेशन आदि के नेता बताते की पोस्ट वायरल हो रहा है।


चिकित्सक के द्वारा गुरुवार को अपने ही क्लिनिक में नर्स के साथ रेप करने के दौरान नर्स द्वारा लिंग काट देने की कथि जानकारी मिली है। पुलिस उपाधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना से चिकित्सा सेवा समेत समस्तीपुर जिला शर्मशार हुआ है।
भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना को निंदनीय बताते हुए घटना एवं चिकित्सक पर कई फर्जीवाड़ा में शामिल होने की जांच कर तत्काल चिकित्सक को गिरफ्तार करने अन्यथा अन्य संगठनों के साथ एकताबद्ध होकर आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button