चमर टोली से डीएसपी टोला तक” नामक पुस्तक का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन

चमर टोली से डीएसपी टोला तक” नामक पुस्तक का हुआ समारोह पूर्व विमोचन


जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। चमर टोली से डीएसपी टोला तक” नामक पुस्तक का रविवार को समारोह पूर्वक विमोचन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम नरेश विकल ने किया। मंच का संचालन समस्तीपुर रेलवे से अवकाश प्राप्त अभियंता रामाश्रय राय “राकेश” ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, पुर्व बैंक अधिकारी चंदेश्वर राय, सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामनारायण सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विमोचन समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दर्जनाधिक विद्वदजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामचंद्र बाबू से नौजवानों को सीख लेनी चाहिए। आरक्षी उपाधीक्षक रामचंद्र राम द्वारा लिखी गई यह पुस्तक बेशक नयी पीढी केलिए प्ररणा स्रोत साबित होगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी होते हुए भी अपनी सेवा देते हुए समाज की भी सेवा करते रहना और नयी पीढी के मार्ग दर्शन केलिए सतत चिंतनशील रहना अद्भुत संयोग हैं। समारोह को संबोधित करने वाले में जोनल ऑफिसर इंडियन बैंक चंदेश्वर राय सहित उपस्थित तमाम लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर ब्रह्मदेव राय, रामाशीष राय, प्रोफेसर कमलेश कुमार, शिवेंद्र कुमार पांडे, पूर्व मंडल मंत्री रेलवे कर्मचारी संघ लाल बाबूराम, रजनीश कुमार राय, सीताराम महतो, मन्नू पासवान के अलावा कई अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डीएसपी श्री राम ने इस पुस्तक लेखन में अपनी बेटी, बेटे और पत्नी की अहम भूमिका और सहयोग को याद करते हुए कहा कि ग्राम कोरबद्धा जहां हम बैठे हैं इस पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी बीडी शर्मा, और रामेश्वर राय के अलावा कई लोगों ने मेरे यहां तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई है, इसलिए इस धरती और यहां के लोगों को मैं सतत नमन करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button