गौनाहा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के यहां विशाल प्रदर्शन जे टी न्यूज, बेतिया:

 गौनाहा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के यहां विशाल प्रदर्शन
जे टी न्यूज, बेतिया:


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गौनाहा लोकल कमिटी द्वारा गौनाहा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के यहां विशाल प्रदर्शन किया गया।जिसमें 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच आकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर विशाल आम सभा हुई।जिसे सी पी एम के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव, माकपा के विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव, जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव,जिला सचिवमंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता, प्रकाश वर्मा, शंकर कुमार राव, आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button