पीएमओ में बतौर सहायक निदेशक के रूप में शबिता नंद चयनित हुए, फख्र की बात।

पीएमओ में बतौर सहायक निदेशक के रूप में शबिता नंद चयनित हुए, फख्र की बात


विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन,वार्ड नo 1 के निवासी शबीता नंद, पिता शिव कुमार ने पी. एम.ओ. में बतौर सहायक निदेशक के रूप में चयनित होकर अपने गांव,समाज और बिहार राज्य का नाम रौशन किया है।
शबिता नंद ने मीडिया प्रतिनिधि से मुखातिब हो टेलीफोनिक माध्यम से जानकारी दी कि उनकी प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा दीक्षा बी.आर. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल बेगूसराय से पूरी की। आगे की पढ़ाई उनने आई.आई.टी. रांची से सत्र 2019-2024 में पूरी की। इससे पूर्व वे रेलवे में असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर के रूप में इसी साल फरवरी 24 में ज्वाइन किया था। किंतु मंजिले आकाश छूने की थी, संघर्ष जारी था,अंततः अपने सपने को पूरा कर ही लिया। उनके चचेरे भाई मिथिलेश कुमार सिंह बताते हैं कि वह बचपन से ही मेधावी रहा है। ये कहावत चरितार्थ कर कि “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” शबीता नंद क्षेत्र के नवयुवकों के लिए एक यूथ आइकन के रूप में स्थापित हो चुके हैं।
ये खबर जानकर लोगो में हर्ष व्याप्त है। छठ के शुभ अवसर पर घर आए शबिता नंद को शुभकामनाएं देने लोगो का तांता लगा था। विभूतिपुर विधायक कॉमरेड अजय कुमार भी अपने समर्थक साथी के साथ उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी, फुल माला से सम्मानित करते हुए जीवन में और निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया। साथ ये भी अपील की कि जब कभी गांव आएं तो नव युवकों को भी प्रेरित करे कि सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाए। नवीन सिंह, कैलाश महतो,राकेश सिंह,देवेंद्र सिंह, नारायण पासवान आदि दर्जनों लोगो ने भी आशीर्वाद दिया

Related Articles

Back to top button