सोनाली सिंह की चौथी पारी समर्थन में कुदी बकसडा़ पंचायत मुखिया गुलबासों पांडेय
सोनाली सिंह की चौथी पारी समर्थन में कुदी बकसडा़ पंचायत मुखिया गुलबासों पांडेय

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : जिला रोहतास प्रखंड करगहर पंचायत बकसडा़ के धुरंधर पैक्स अध्यक्ष अबकी बार फिर कुदी चुनाव मैदान में। पहले ये तीन बार पैक्स अध्यक्ष रह चुकी है। इस बार उनकी चौथी पारी है। अब देखना ये है की चौथी पारी में गेंद किसके पाले में जाता है। सोनाली सिंह या कोई और। प्रखंड मुख्यालय में पर्चा भर बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार से आशीर्वाद लेने के बाद सोनाली सिंह जिंदाबाद दिनेश सिंह जिंदाबाद चंदन भैया जिंदाबाद मुखिया गुलबासो पांडेय जिंदाबाद के खूब लगे नारें। खास कर समाज के नेतृत्व कर्ता के पास चार गुण होना अति आवश्यक है। पहला सामाजिक व्यवहार,दूसरा समाज के प्रति ईमानदार होना,तीसरा बौद्धिक क्षमतावान बुद्धिमान या आत्म समर्पण झुकाव,चौथा विनम्र स्वभाव। ये चारों गुण सोनाली सिंह के रोम रोम में कूट-कूट कर भरा पड़ा है। बेशक ये कुशल दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। साथ ही बड़ें सामाजिक परिवर्तन करने की इच्छा भी रखेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी मूल्यों पर किसानों का धान अधिप्राप्ति होता है। किसानो की सहमति व अनुमति के बगैर हमारी कोई भी कार्य करने की क्षमता कहां ? किसानो की सुख दु:ख में हमेशा शामिल रहती हूं। मेरे पंचायत की जनता मेरे भाग्य और तकदीर का मालिक हैं। ये कहती है विकास की गंगा बहाएंगे आपके लिए,हर घड़ी हर पल तैयार रहूंगी आपके लिए। सोच समझ लो बहक न जाना यारों, हर तूफान से टकराएंगे आपके लिए।

