असहाय दिव्यांगों के लिए खुला कपड़ा बैंक पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया उद्घाटन

असहाय दिव्यांगों के लिए खुला कपड़ा बैंक पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया उद्घाटन

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : जिला रोहतास अंतर्गत पंचायत करगहर स्थान महेंद्र कंपलेक्स के पास वीर भगत सिंह क्लब के सौजन्य से कपड़ा बैंक खुला। उद्घाटन पूर्व प्रत्याशी करगहर विधानसभा क्षेत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। ठंड के मौसम में मानव क्या पशु पक्षी सहित संसार के समस्त जीवित प्राणी भी ठंड के कारण अपनी रोंगटे सिकुड़ लेते हैं। खाने पीने से लेकर ठंड से बचने के लिए मानव अपनी सारी जरूरत की चीजें पूरी कर हि लेता है। लेकिन जीव जंतु या गरीब असहाय दिव्यांग लोग इस ठंड के मौसम में किस तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं।यह तो वही जानेंग जिनके ऊपर गुजरती होगी। बरहाल गरीब असहयों की सेवा के लिए पूर्व प्रत्याशी करगहर विधानसभा क्षेत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दरिया दिल दिखाते हुए गरीबों और असहाय लाचार दिव्यांग जनो के लिए बहुत ही बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने अपनो और पराए का भेदभाव किए बगैर यह मानव सेवा का कदम उठाया है। पंचायत वासियों से आगाह किया है कि पुराने वस्त्र फेके नहीं मेरे पास कपड़ा बैंक में जमा करें। मानव सहयोग से ही होता है जन सेवा। ज्ञात हो कि करोना काल में करगहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा गरीब और असहाय को चावल दाल तेल मसाला साबुन हल्दी मंजन बरस आटा एवं खाद्य पदार्थ देकर लोगों की खूब सेवा की। उन्होंने यह भी बताया कि जन सेवा, मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है इससे बड़ा धर्म और सेवा संसार में कुछ भी नहीं है।

pallawi kumari

Related Articles

Back to top button