कोटवा प्रखंड के पंचायत चुनाव सम्पन्न, 13 मुखिया के नए चेहरे

कोटवा प्रखंड के पंचायत चुनाव सम्पन्न, 13 मुखिया के नए चेहरे

 

जे टी न्यूज़

कोटवा,/पुर्वी चम्पारण/:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को हुए मतगनणा में प्रखंड के ज्यादातर मुखिया अपनी कुर्सी नही बचा पाए वही तीन मुखिया में जनता ने अपना विस्वास जताया है।प्रखंड के 16 मुखिया के सीट पर 13 नए चेहरे जीत कर आये हैं। बथना पंचायत में जितेंद्र यादव, अहिरौलिया में गीता देवी और भोपतपुर दक्षिणी से सुनीता देवी ही अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। प्रखंड के सबसे बड़े 21 वार्ड के पंचायत मच्छरगांवा में आज तक कोई दूसरी बार मुखिया का चुनाव नहीं जीत पाया है। इस बार भी यही मान्यता कायम रही। चुनाव में यहां से पूनम देवी चुनाव जीती हैं। प्रखंड के कई सीट शुरू से ही गहमागहमी वाले रहे और वहां उलट – फेर भी देखने को मिला है। अन्य जगहों की तरह कोटवा प्रखंड में भी वोटर बदलाव का मन बना चुके थे। चुनाव परिणाम के बाद इस बात पर मुहर भी लग गयी। बदलाव के आंधी में कई दिग्गज अपनी साख बचाने में असफल रहे जबकि कुछ चर्चित चेहरे जीत हासिल की। जसौली पंचायत में पूर्व प्रमुख की पत्नी मीरा देवी मुखिया पद पर विजयी रही।

जबकि बिहार राज्य कॉपरेटिव फेडरेशन के निदेशक सह प्रखंड के गोपी छपरा के पैक्स अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह की पुत्रवधु पुनिता देवी मुखिया पद पर चुनाव हार गई। वही डुमरा पंचायत के तीन बार के मुखिया रहे कन्हैया कुमार पांडेय भी चुनाव हार गए। वही बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत से चंद्रज्योति देवी, बड़हरवा कला पूर्वी से ललन साह उर्फ लड्डू साह, कररिया से राजपति देवी, कोटवा से नंदलाल साह, महारानी भोपत से पप्पू यादव, पोखरा से मुखलाल राम, डुमरा से अखिलेश कुमार ठाकुर उर्फ राजू ठाकुर, जसौली पट्टी से अर्चना देवी, भोपतपुर उतरी से निर्मला देवी, भोपतपुर दक्षिणी से सुनीता देवी तथा जगिरहा से उमा देवी विजयी रही।

Related Articles

Back to top button