यूआर कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यूआर कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : स्थानीय यूआर कॉलेज, रोसड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार को एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने एड्स की रोकथाम के लिए नारे लगाए, जिसके बाद सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राय ने कहा कि विश्व एड्स दिवस 2024 का थीम है, *सही रास्ता अपनाएं: मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार है।’ उन्होंने कहा कि यह एचआईवी से प्रभावित लोगों के लिए एकजुटता का दिन है। यह मृतकों को याद करने और एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होने और एकजुट होने की आवाज उठाने का दिन है।
इस बीमारी के कारण अब तक बत्तीस मिलियन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में 25 लाख से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। प्रधानाचार्य ने छात्रों को चरित्र आदर्श अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रवीण कुमार प्रभंजन ने कहा कि जीवन में ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करके ही एड्स पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किशोरों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। डॉ. विनय कुमार ने एड्स के कारण व निदान के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि एड्स का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध है।इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुराग कुमार, डाॅ जाकीर हुसैन,डॉ संतोष कुमार, डॉ. ऐमन आबैद, डॉ. अरुण कुमार, छात्रा शाहिदा परवीन व रेशमा बेगम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. उमाशंकर साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्र ज्ञान के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई।





