कॉ सीताराम येचुरी नगर मार्क्स बिना मंदीर के प्रांगण मे झण्डोतोलन के साथ एबं शहीद बेदी पर माल्यार्पण
कॉ सीताराम येचुरी नगर मार्क्स बिना मंदीर के प्रांगण मे झण्डोतोलन के साथ एबं शहीद बेदी पर माल्यार्पण

जे टी न्यूज
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0) का सिरदला ब्रांच सम्मेलन कॉ सीताराम येचुरी नगर मार्क्स बिना मंदीर के प्रांगण मे झण्डोतोलन के साथ एबं शहीद बेदी पर माल्यार्पण के साथ शुरू किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कॉ प्रेमचंद प्रसाद ने की।
सम्मेलन का उद्घाटन जिला सचिव मण्डल सदस्य कॉ दानी विधार्थी ने करते हुए कहा कि सी पी आई (एम0) का प्रत्येक तीन बर्ष के बाद ब्लॉक से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस होना तय है। अभी ब्रांच का सम्मेलन चल रहा है। 15 दिसम्बर 24 को अंचल सम्मेलन खटांगी पंचायत के पोखरियाकोल में होने जा रहा है। सम्मेलन में प्रत्येक ब्रांच से चुने हुए प्रतिनिधि अंचल सम्मेलन में भाग लेगें। सम्मेलन में अगले सत्र के लिए नये सचिव एबं जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि का चयन किया जायेगा।

उन्होंने ने कहा कि आज देश में आज देश की सत्ता भाजपा गठबंधन की सरकार देश में लोकतंत्र जनतंत्र एबं संबिधान को बदलकर मनु बाद थोप कर देश को सांप्रदायिक जहर घोल रही है।
कॉ उमेश कुमार ने मंत्री प्रतिवेदन पेश किया। बहस में राजेश कुमार, ब्रहम देव सदा, प्रेमचंद प्रसाद ने भाग लिया। सर्वसम्मति से प्रतिवेदन पास किया गया।
सर्वसम्मति से पुन: कॉ उमेश कुमार को सचिव चुना गया।



