13 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक रामबचन पासवान
13 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक रामबचन पासवान

जे टी न्यूज़, सासाराम (रोहतास) : चेनारी के पूर्व विधायक रामबचन पासवान की 13 वीं पुण्यतिथि बुधवार को शहर के काजीपुरा स्थित विधायक के आवास पर उनके पुत्र विशेष लोक अभियोजक रमेश कुमार रमन की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर उपस्थित परिवार सहित गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर मुक्ति नारायण तिवारी अध्यक्ष रोहतास बार एसोसिएशन ने कहा कि रामबचन बाबू एक अच्छे समाजसेवी व्यक्ति थे। वे हमेशा आम लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सासाराम नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, त्रिपुरारी त्रिवेदी, कमलेश कुमार, मनोज पासवान, कुमार सौरभ, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार तिवारी अधिवक्ता राजेन्द्र पासवान, बबन ठाकुर सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि।


