यूथ आईकाॅन निशिकांत सिन्हा आज समस्तीपुर में करेंगे जन संवाद
यूथ आईकाॅन निशिकांत सिन्हा आज समस्तीपुर में करेंगे जन संवाद

समस्तीपुर। आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को युवा उद्यमी सह समाजसेवी निशिकांत सिन्हा कुशवाहा समस्तीपुर के पटेल मैदान में जनसंवाद के साथ आत्मनिर्भर बिहार निर्माण केलिए जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। श्री सिन्हा के जनसंपर्क पदाधिकारी रेणुका सिंह ने शनिवार को निशिकान्त सिन्हा के कार्यक्रम और उद्देश् की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, कृषि और कला की धरती बिहार प्रतिभा की खान है। इसके बावजूद पूरे देश में अपना यह प्रदेश अपने पिछड़ेपन के कारण सिर्फ श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है। युवा दिलों की धड़कन निशिकांत सिन्हा कुशवाहा का दिल अपनी धरती बिहार केलिये धड़कता है। वे न केवल एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि समाज सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित और नयी पीढी केलिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी हैं।
अपनी सफलताओं के बीच समाज के प्रति जिम्मेदारी को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। उनहोंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, स्वावलंबी समाज और आत्मनिर्भर राज्य के विकास की नई शुरुआत है। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, समाज के अधिकारों और बदलाव का आरंभ है।
