बिस्फी सीओ ने कराया अतिक्रमित भूमि का सीमांकन

बिस्फी सीओ ने कराया अतिक्रमित भूमि का सीमांकन

जे टी न्यूज़ बिस्फी (रंधीर यादव)

 

वरीय उपसमाहर्ता सह सीओ रूपेश कुमार ने औंसी तथा हनुमान नगर में अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण एवं मापी करवायी। साथ ही अतिक्रमण कारियों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। शनिवार को औंसी थाना भवन तथा हनुमान नगर में पंचायत भवन के लिए सरकारी भूमि के छह अतिक्रमण कारियों को हिदायत दी गयी।कहा कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन अपने स्तर से कारवाई करेगी। बता दें कि औंसी एवं हनुमान नगर में अतिक्रमण के कारण थाना भवन व पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका है। इसके लिए हनुमान नगर के पांच अतिक्रमण कारियों को नोटिस भेजी जा चुकी है।सीआई विजय कुमार ने बताया कि औंसी थाना भवन के लिए चिन्हित भूमि पर छह स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्य किया गया है। सबों को बताया गया है कि निर्माण कार्य नहीं हटाने पर प्रशासनिक कारवाई की जायगl

Related Articles

Back to top button