अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती समारोह
अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती समारोह

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): जिला प्रशासन कला संस्कृति व युवा विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को सासाराम डायट फजलगंज सभागार में अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती समारोह मनाया गया। उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रोहतास,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक,प्रधानाचार्य शेरशाह विद्यालय के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उक्त पुनीत अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और जिले के विद्वान जनों ने अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों एवं उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम में रोहतास जिले के स्काउट एंड गाइड की भी सहभागिता रही। बच्चों को विभिन्न श्रेणियां में जैसे कविता,भाषण और गीत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर उनके हौसलों में चार चांद लगाया गया।

