भारत रत्न प्रधानमंत्री की 100 वीं जयंती मनाई गई
भारत रत्न प्रधानमंत्री की 100 वीं जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज, ताजपुर / समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत अंतर्गत भाजपा पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 25 दिंसबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की 100 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान माननीय अध्यक्ष ने कहा, धूल और धुएँ की बस्ती में पले एक साधारण अध्यापक के पुत्र श्री अटलबिहारी वाजपेयी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने थे। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे थे। उनमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की संकल्पशक्ति, भगवान श्रीकृष्ण की राजनीतिक कुशलता और आचार्य चाणक्य की निश्चयात्मिका बुद्धि था। वे अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्रसेवा के यज्ञ में अर्पित कर दिए। उनका तो उद्घोष था – हम जिएँगे तो देश के लिए, मरेंगे तो देश के लिए। इस पावन धरती का कंकड़ कंकड़ शंकर है, बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है। उन्होंने कहा था भारत के लिए हँसते-हँसते प्राण न्योछावर करने में गौरव और गर्व का अनुभव करूँगा। उनके इस न्योछावर को आज देश याद कर रहा है। जयंती समारोह में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार,प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा कृष्ण मोहन गुप्ता, प्रदेश के नेता सुरेश साह, शक्ति केंद्र प्रमुख धर्मेंद्र कुमार शाह, राजा कुमार ,धन्नू राय, महामंत्री मुकेश पासवान, अशोक नायक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शाह, अजय कुमार सिन्हा, सुशील कुमार, मिथिलेश रजक,महेश राय , सत्येंद्र नाथ इत्यादि मौजूद रहे।


