*लौरिया चीनी मिल किसानों के साथ धोखा कर रही है–मनोज*
*लौरिया चीनी मिल किसानों के साथ धोखा. कर रही है–मनोज*

बेतिया।बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के सदस्य मनोज कुशवाहा ने एच पी सी एल लौरिया द्वारा ईख उत्पादको के साथ की जा रही धोखाधड़ी की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने बताया कि इस चीनी मिल के रिजर्व एरिया के ईख उत्पादको को चालान देने का झूठा आश्वासन देकर गन्ना कटवा देना और चालान के इंतजार में गन्ना को सुखा देना इनकी नियति बन गई है।कई किसानों का गन्ना खेतों में सुख गया।जिसका वीडियो देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि लौरिया चीनी मिल मनमाने तरीका से फ्री एरिया से गन्ना मंगा कर पेराई कर रही है।कुछ दबंग लोगों को चालान दे रही है।लेकिन कैलेंडर के अनुसार इस क्षेत्र के सामान्य ईख उत्पादको को चालान नहीं दे रही है।
उन्होंने नीतीश सरकार द्वारा राज्य समर्थित मूल्य 20 रुपए देने का निंदा करते हुए मांग किया है कि गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाए।चीनी मिलों द्वारा की जा रही घटतौली पर रोक लगाया जाए।सभी किसानों को कैलेंडर के अनुसार चालान निर्गत किया जाए।किसानों के सूखे हुए गन्ने का हर्जाना जाय।अन्यथा लौरिया चीनी मिल गेट पर ईख उत्पादको का विशाल धरना किया जायेगा।

