र्व मुखिया मक्खन साह ने नए नववर्ष में लिट्टी चौखा भोज का किया आयोजन
पूर्व मुखिया मक्खन साह ने नए नववर्ष में लिट्टी चौखा भोज का किया आयोजन

जे टी न्यूज, खगड़िया: राष्ट्रीय पचपौनिया विकास संघ के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व मुखिया मक्खन सह ने अपने रहीमपुर पंचायत के नंकुमंडल टोला आवास पर अपने ग्रामीणों व रिश्तेदार के लिए लिट्टी चौखा के भोज का आयोजन किया।
इस लिट्टी चौखा भोज में भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय पचपौनिया विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, भारतीय नाई समाज सह राष्ट्रीय पचपौनिया विकास संघ के प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, भारतीय नाई समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय पचपौनिया विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, भारतीय नाई समाज के जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, चमरू शर्मा, अविनाश ठाकुर, पप्पू ठाकुर, अशोक यादव, अमोद यादव, रामानंद यादव, भोला पोद्दार, रणवीर कुमार, कुणाल ठाकुर, अविनाश पासवान, जयकान्त पासवान, नित्यानंद यादव, हरब्लम यादव, बौकू यादव, अशोक शाह, नवीन चंद, नंदू शर्मा आदि सैकड़ो लोगों ने लिट्टी चौखा का आनंद लिया।
पूर्व मुखिया मक्खन साह ने कहा नव वर्ष पर लोग जिले से बाहर जाकर खुशियाँ मनाते हैं। इसी खुशियों के दिन में पिछले 10 वर्षो से इस लिट्टी चौखा भोज का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा इसी बहाने पार्टी भी हो जाती हैं, लोगों के साथ मिलकर खुशियाँ भी मिलता हैं।