31फर्स्ट नाईट पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ झूमे लोग

कलाकरों के गीत संगीत की प्रस्तुतियां पर खूब हुआ मनोरंजन

31फर्स्ट नाईट पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ झूमे लोग

कलाकरों के गीत संगीत की प्रस्तुतियां पर खूब हुआ मनोरंजन

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर में महिला विकास मंच और रोटी बैंक के तत्वावधान में व प्रायोजक क्रिब्स हॉस्पिटल मधुबनी द्वारा आयोजित जयनगर में पहली दफे मंगलवार की शाम 31फर्स्ट नाईट पार्टी पर संगीत मय सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 की विदाई व नये वर्ष के शुभमंगलमय आगमण के उपलक्ष्य को लेकर आयोजित किया गया। अतिथियों को महिला विकास मंच व रोटी बैंक के सदस्यों के द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायक मोहन व गायिक दिया चौधरी समेत अन्य कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक हिंदी मैथिली भोजपुरी लोक गीत रीमिक्स डुएट गीत संगीत हास्य कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। गायकों के सुमधुर गायन पर कार्यक्रम में शामिल लोग खूब झूमे और गायकों ने वाह वाही तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों और कपल समेत अन्य लोगो के लिए कई खेल गीत संगीत नृत्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच प्रतिभा निखारने को लेकर भी कई खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों कपल्स समेत अन्य प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मनोरंजन के साथ व्यजनों का लोगों लुफ्त लिया। नये वर्ष का स्वागत केक काटकर व आतिशबाजी कर किया गया। लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी।

वही कार्यक्रम में लोगों ने खूब मस्ती नृत्य कर खुशियां जाहिर किया। यह कार्यक्रम जयनगर में पहली दफे आयोजित किया गया। नव वर्ष का आगमन हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया। परिवार के सदस्यों बच्चों के कार्यक्रम में भाग लिया उत्सवी माहौल में मनोरंजन व व्यजनों के लुफ्त के साथ नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर काफी सराहना किया। कार्यक्रम में गणमान्य समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button