देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यक्रम उल्लासपूर्वक पूर्वक मनाया गया
देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यक्रम उल्लासपूर्वक पूर्वक मनाया गया

जे टी न्यूज, विभूतिपुर:
सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित तमाम महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति विभूतिपुर की अंचल मंत्री पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले हम तमाम महिलाओं के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व हैं । इन्होंने हर तरह की प्रताड़ना का सहन करते हुए महिलाओं को शिक्षित करने का जिम्मा उठाया। देश की सामंती व्यवस्था उनके ऊपर कीचड़ गोबर फेंका करती थी और उन्हें शिक्षा दीक्षा के काम को छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता था लेकिन वह अपने रास्ते से और अपने कामों से पीछे नहीं हटी । और इस तरह से महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है और आगे बढ़ रही है । लेकिन दूसरी तरफ आज भी महिलाएं विभिन्न तरह की प्रताड़ना का शिकार हो रही है उसके साथ बलात्कार की घटनाएं छेड़खानी की घटनाएं और इसके बाद उनकी हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है।
सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी ओर महिलाओं के अस्मत के साथ खिलवाड़ भी होता है । महिलाओं के ऊपर सामाजिक व्यवस्था टिकी हुई है वह परिवार को चलते हुए समाज को भी बेहतर बनाने के लिए काम करती है लेकिन उन्हें सम्मान नहीं मिल पाता है । महिलाओं को अपने मान सम्मान की रक्षा और अपना अधिकार पानी के लिए आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी । कार्यक्रम को सविता देवी ललिता देवी सब्रून बेगम अफसाना बेगम अनीता देवी रामदाई देवी अड़हुल देवी पवन देवी आदि ने संबोधित करते हुए महिला अधिकार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता देव कुमारी देवी ने किया ।
