भारतीय मानवाधिकार संगठन के संस्थापक राजा साहब की जयंती मे पधारे गणमान्य लोग
सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में कार्यक्रम हुआ शुभारंभ
भारतीय मानवाधिकार संगठन के संस्थापक राजा साहब की जयंती मे पधारे गणमान्य लोग
सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में कार्यक्रम हुआ शुभारंभ
एन बाबा कि रिपोर्ट


करगहर(रोहतास)रोहतास जिला के सासाराम पवित्र बंधन पैलेस में पूज्य राजा साहब की जयंती समारोह मनाई गई। इस पावन अवसर पर संगठन के सदस्यों पदाधिकारीयों के अलावे शहर के अन्य प्रमुख लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजा साहब के जीवन मूल्यों और उनके द्वारा जनहित में मानवाधिकार के लिए किए कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा विद्वानों द्वारा की गई l कार्यक्रम की शुरुआत संगठन जिला इकाई रोहतास जिलाध्यक्ष के साथ सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर राजा साहब कि विचार एवं कर्तव्यों को स्मरण किया गया l हांड कपां देने वाली ठंड में गरीब असहाय और लाचार लोगों को कंबल वितरण किया गया l

मौके पर इंजीनियर नवीन सिंहा जिला अध्यक्ष रोहतास प्रज्ञा सिंहा जिला प्रमुख महिला प्रोटेक्शन अनिल दुबे संगठन सचिव संजय तिवारी मीडिया सचिव सरोज कुमार सिंह जिला संगठन सचिव एन बाबा पत्रकार मनोज कुमार सिंह भानु प्रताप सिंह ज्योति कुमार अधिवक्ता अमिनेष रंजन संगठन सचिव हिमांशु श्रीवास्तव के साथ बहुत सारे संगठन के युवा साथी सदस्य उपस्थित रहें


