वरिष्ठ नेता संतोष कुमार मिश्र के आवास पर गरीबों के बीच कंबल वितरण

वरिष्ठ नेता संतोष कुमार मिश्र के आवास पर गरीबों के बीच कंबल वितरण

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:12 जनवरी 2025 को समस्तीपुर धुरलख पुराना डाक घर वार्ड संख्या 30 में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार मिश्र के आवास पर जिले में ठंड को लेकर एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लगभग 500 जरूरतमंद लाचार गरीबों के बीच कंबल, चुरा और मीठठा का वितरण किया गया।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम का अध्यक्षता दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजा पासवान ने किया।
राजा पासवान ने बताया कि रालोजपा गरीब ,दलित और पिछड़ों की आवाज है, साथी है, हमदर्द है समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद प्रिंस राज भी हमेशा इसके लिए चिंतित रहते हैं और लगातार 20 वर्षों से रालोजपा परिवार समस्तीपुर लोकसभा के जरूरतमंदों के बीच रहते हैं और उनका हर दुख सुख में साथ रहते हैं और दर्द बांटने का काम करते हैं।
इस कार्यक्रम के मौके पर अशर्फी मिश्र, ऋषि कुमार झा, डीके झा,देव शंकर यादव,आदित्य कुमार, मोहम्मद सद्दाम सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button