सांसद डॉ मीसा भारती ने गरीबों के बीच परोसा दही-चूड़ा

सांसद डॉ मीसा भारती ने गरीबों के बीच परोसा दही-चूड़ा

जे टी न्यूज, पटना: मकर संक्रांति के मौके पर पटना राजद जिला कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। दही-चूड़ा भोज आयोजन में काफी संख्या में मलिन बस्ती के लोग पहुंचे जिसमें पुरूष-महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। इसके साथ ही काफी संख्या में राजद के सांसद, विधायक, एमएलसी, नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा का आनंद लिया। पाटलिपुत्र की सांसद सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी डॉ मीसा भारती ने अपने हाथों से लोगों को दही-चूड़ा परोसा और उन्हे आदर पूर्वक खिलाया। इस मौके पर मीसा भारती ने कहा कि इस तरह के भोज का आयोजन करने से आपसी सौहार्द बना रहता है।

पटना जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दीनानाथ यादव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मनेर के विधायक भाई बीरेन्द्र, मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान, फुलवारीशरीफ पूर्व विधायक उदय मांझी, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, ई संजय कुमार आदि ने सांसद मीसा भारती का पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजद नेता राजदेव प्रसाद, प्रधान महासचिव अफरोज आलम, आभा लता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भोज को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button