माफी मंगवाने के बाबजूद नाबालिग को पुलिस के हवाले करना अमानवीय कारवाई
जिलाधिकारी जांच कर दोषी अधिकारी पर कारवाई करें अन्यथा आंदोलन- सुरेंद्र
माफी मंगवाने के बाबजूद नाबालिग को पुलिस के हवाले करना अमानवीय कारवाई
जिलाधिकारी जांच कर दोषी अधिकारी पर कारवाई करें अन्यथा आंदोलन- सुरेंद्र

जे टी न्यूज़, ताजपुर/समस्तीपुर : थूका हुआ थूक जेल भेजने के नाम पर ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार द्वारा पहले झारू से साफ करवाने फिर पानी से धोवाने, फिर माफी मांगने के बाबजूद थूकने वाले लड़के को पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले करने की घटना को मानवता को शर्मशार करने वाला सामंती, बर्बर एवं अपमानजनक घटना है। विदित हो कि शुक्रवार को करीब 11.30 बजे प्रखंड के मुरादपुर बंगरा निवासी सुनील कुमार के पुत्र चितरंजन कुमार (17) ने किसी कार्य से प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष के सामने की सड़क के उस पार बने झंडोत्तोलन स्थल के पास वह थूक फेंक दिया। बीडीओ सीसीटीवी में थूक फेंकने की घटना देखते ही आग बबूला हो गये। वे तुरंत लड़के को अपने कक्ष में बुलाकर डांट फटकार कर जेल भेजने की धमकी कथित तौर पर दी। लड़के ने बीडीओ से माफी मांगा फिर झारू से थूक को साफ किया और फिर पानी से धो दिया और माफी मांगकर बात खत्म करने की फरियाद की लेकिन बीडीओ उसे जेल भेजने पर अड़े रहे। मौके पर बीडीओ के चेंबर में चल रही खाद अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बात खत्म करने की अपील बीडीओ से की बाबजूद बीडीओ ने तानाशाही का परिचय देते हुए लड़के को ताजपुर पुलिस के हवाले कर दिया जहां से पुलिस उसे थाना लेकर चली गाई। पूछे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना को मानवता को शर्मशार करने वाला सामंती प्रवृत्ति के बर्बर घटना करार देते हुए जिलाधिकारी से सीसीटीवी फूटेज, उपस्थित लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच कर दोषी पदाधिकारी पर नियमानुसार कारवाई करने की मांग की है। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने गिरफ्तार लड़के को थाना से छोड़ दिया है।


