भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयन्ती पर उनके नाम पर विश्वविद्यालय होगी सच्ची श्रद्धांजलि – दुर्गा प्रसाद सिंह
जेटी न्यूज।

,
समस्तीपुर। व्यापार, कृषि, रेल, उद्योग, ज्ञान विज्ञान, अनुसंधान और कला के क्षेत्र में सदा से राष्ट्रीय पटल पर महत्वपूर्ण स्थान रखता रहा है। विभाजन के बाद बिहार का हृदय बना शैक्षणिक हब बन रहा समस्तीपुर स्वतंत्रता संग्राम में भी पीछे नहीं रहा। समस्तीपुर से स्वतंत्रता संग्राम में बढ चढ कर हिस्सा लेने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म दिन इस बार विशिष्ट रूप से मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य श्रेय उनके ज्येष्ठ पुत्र भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर जी को ही जाता है।
जननायक के नाम से आज भी बिहार की राजनीति चलती है। पितऊझिया से कर्पूरी ग्राम का अधिसूचना जारी करने वाले बिहार के उस समय मुख्यमंत्री आदरणीय भागवत झा आजाद जी को मैं पूरे हृदय से नमन करता हूं, जिस कारण रेलवे स्टेशन का भी नाम कर्पूरी ग्राम बना।
मेरी जानकारी में ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय में सीनेट का सदस्य होने के लिए जननायक ने मुश्किल उठाकर राशि दान दी थी।
उनका लगाव शिक्षा, विद्यालय, महाविद्यालय आदि से बहुत रहा है, उनके खोले हुए अनेक विद्यालय, महाविद्यालय आज भी अनेक जगहों में है,किन्तु 1972 में जिला बनने के बाद आज तक समस्तीपुर में विश्व विद्यालय नहीं हो सका है।
सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विश्व विद्यालय बनाकर उनके जन्म शताब्दी पर एक विशिष्ट और नायब तोहफा समस्ती पुर को दे तो माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी का भी यश और नाम रहेगा।
हमलोग भी उनके कृतज्ञ रहेंगे।

Related Articles

Back to top button