राजेंद्र विद्यालय में पराक्रम दिवस पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

राजेंद्र विद्यालय में पराक्रम दिवस पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शहर के महावीर स्थान क्षेत्र में आईसीएसई से मान्यता प्राप्त राजेंद्र विद्यालय में पराक्रम दिवस के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय में इस अवसर को लेकर काफी हर्ष का माहौल रहा। इस मौके पर विद्यालय में कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में की गई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य नवेंदु विश्वास द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के काली चित्र पर माला अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को सुभाष चंद्र बोस के जीवनी से परिचित कराया और उनकी तरह ही पराक्रमी बनने की सीख दी। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस द्वारा की भारत के लिए किए गए अतुल्य कार्यों को बच्चों से साझा किया और साथ ही साथ उनके द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में की गई भागीदारी से भी बच्चों को परिचित कराया। प्राचार्य ने कहा की सुभाष चंद्र बोस हमारे जीवन के लिए एक आदर्श है उन्होंने हमें यह आजाद भारत प्रदान किया है और हमें उनके सिखों को अपने जीवन मैं आगे बढ़ते हुए उनकी तरह ही पराक्रमी बनने का निश्चय करना चाहिए हमें अपने देश व समाज के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए जो हमें सुभाष चंद्र बोस सीखते हैं। हमें सुभाष चंद्र बोस के जीवनी से सीख लेनी चाहिए और उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को उनकी तरह पराक्रमी बने और अपने कार्य को पूर्णता पूर्ण करने की शिक्षा दी। तत्पश्चात विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जीवनी, उनका परिचय व पराक्रम दिवस पर भाषण व कविताएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर को लेकर विद्यालय में काफी हर्ष का माहौल रहा। मौके पर विद्यालय निर्देशक, सचिव ,प्राचार्य व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Related Articles

Back to top button