गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर विक्की मंडल ने किया अपना 20वां रक्तदान
गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर विक्की मंडल ने किया अपना 20वां रक्तदान

जेटी न्यूज मधुबनी।विष्णुदेव सिंह यादव।
जिला में रक्तदान को लेकर अलख जगाने के साथ संस्था के द्वारा अभी तक 30 से अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन और 600 से अधिक मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराने वाले संस्था अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल ने अपना 20वां रक्तदान गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सदर ब्लड बैंक ,मधुबनी में किया। इसके साथ संस्था के अनुज झा,बसन्त मंडल समेत आधे दर्जन सदस्यों ने भी रक्तदान किया। मौके पर सदर ब्लड बैंक प्रभारी कुणाल कौशल ,सखी-बहीनपा के छाया मिश्रा, नीतीश झा,ब्लड बैंक कर्मी विश्वजीत कुमार, किरण कुमारी, कंचन कुमारी मौजूद रही।
प्रभारी कुणाल कौशल ने कहा विक्की मंडल टीम द्वारा लगातार थैलीसीमिया पीड़ित के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विक्की मंडल हर 3 महीने पर नियमित रक्तदान करके एक अच्छा संदेश देने का काम कर रहे हैं। अन्य लोगो को भी आगे आनी चाहिये।
विक्की मंडल ने कहा लोगों को नियमित रक्तदान करनी चाहिए। खुद को भी स्वस्थ रखने के लिए रक्तदान जरूरी है। रक्तदान करने से किसी तरह का कोई कमजोरी नही होता है। इस मिथ्यक को दूर करके युवाओं को आगे आनी चाहिए। अनुज झा,बसंत मंडल ने कहा रक्तदान खुद को भी स्वस्थ रखने के लिए करनी चाहिए। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नही होता है।


