जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर वार्ड नं02 एबं3 के लोग जल जमाव के कारण नारकीय जिंदगी जीने पर मजबूर

जेटी न्यूज, दरभंगा-: राजधानी पटना सहित तमाम शहरों में जल जमाव की समस्या गंभीर तो है ही,बिहार के गाँव भी इससे अछूते नहीं हैं।
ब्रह्मपुर गाँव के पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 2 एवं 3 ,प्रखंड-जाले,जिला-दरभंगा के लोग जल जमाव के कारण नारकीय जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। लोगों के घर में घुटना भर पानी है।सांप,बिच्छु तैरते है।समस्या महीने भर से है।मुखिया से लेकर जन प्रतिनिधि कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। गाँव का ऐसा विकास जो नारकीय जिन्दगी जीने को मजबूर करे ,बहुत दुखद है।ब्रह्मपुर गाँव की जनता सरकार से पूछती है कि क्या इस जल आपदा की घड़ी में सरकार की तिजोरी पर ब्रह्मपुर गाँव की जनता का कोई अधिकार नहीं है। क्या जल निकासी की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए?क्या लोगों को राहत सामग्री नहीं मिलनी चाहिये?अंचलाधिकारी,मुखिया,अनुमंडलाधिकारी ,जिला आपदा प्रभारी एवं स्थानीय विधायक को इस ज्वलंत समस्या से कोई मतलब नहीं है। आम जनता इन सभी लोगों से गुहार लगा चुकी है।किन्तु समस्या जस की तस है। जनता जानना चाहती है कि गाँव और प्रखंड के विकास के लिए

सरकार ने कोई राशि जारी नहीं की।अगर राशि दी गई तो योजना का क्रियान्वयन सारे तकनीकी पहलुओं को ताक पर रखकर किया गया जिसके चलते आज लोग नारकीय जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। नारकीय जिन्दगी जीने को मजबूर ब्रह्मपुर गाँव की जनता सरकार से मांग करती है कि इस समस्या के लिए जिम्मेवार पदाधिकारीयो एवं जन प्रतिनिधियों पर अविलंब कारवाई की जाय तथा जल जमाव की समस्या से निजात दिलवाने हेतु अविलंब ठोस कदम उठाई जाय अन्यथा आम जनता संघर्ष की राह पकड़ने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button