प्रो. अजीत कुमार मेहता और बुटन शाह के निधन पर लालू-तेजस्वी सहित राजद नेताओं ने जताया शोक

दोनों नेताओं के सम्मान में राजद का झंडा आधा झुकाया गया, पार्टी ने कहा—निधन से बिहार और संगठन को अपूरणीय क्षति

प्रो. अजीत कुमार मेहता और बुटन शाह के निधन पर लालू-तेजस्वी सहित राजद नेताओं ने जताया शोक

दोनों नेताओं के सम्मान में राजद का झंडा आधा झुकाया गया, पार्टी ने कहा—निधन से बिहार और संगठन को अपूरणीय क्षति


जे टी न्यूज,
पटना । समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता एवं बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुटन शाह के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने कहा कि दोनों के निधन से पार्टी और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह एवं जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली एवं बीनू यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. तनवीर हसन ने भी शोक व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, मो. इसराइल मंसूरी, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, एजाज अहमद, एज्या यादव, रोमा भारती, अरविंद कुमार सहनी एवं चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी दोनों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राजद नेताओं ने कहा कि प्रो. अजीत कुमार मेहता का राजनीतिक और सामाजिक जीवन पार्टी तथा समाज के लिए महत्वपूर्ण रहा है। वहीं बुटन शाह ने बेगूसराय जिले में पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई। दोनों के निधन से पार्टी ने अपने महत्वपूर्ण साथियों को खो दिया है।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देशानुसार दोनों नेताओं के निधन के सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का पूरा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। पार्टी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button