बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
शिवदे नीराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथ
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
शिवदे नीराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथ

जे टी न्यूज,
चकिया: शिवदे नीराम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बाल विवाह की रोकथाम तथा समाज को इस कुप्रथा से मुक्त कराने की शपथ ली।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार दिनकर ने कहा कि महिलाएँ समाज और देश की रीढ़ हैं। एक शिक्षित महिला पूरे परिवार, समाज और देश को शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है। कई बार वे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को समझने से पहले ही गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने लगती हैं। बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है, जिसे समाप्त करने के लिए सामूहिक जागरूकता और प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर शालू कुमारी, वंदना कुमारी, नंदनी कुमारी और मीरा कुमारी ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। गीत के बोल थे—“बियाह करके मत मारो बाबू।” गीत के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अभेन्द्र कुमार प्रसाद, डॉ. संतोष आनंद, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. रमाकांत पांडेय, डॉ. अरशद खान, डॉ. रमन कुमार रवि, डॉ. राहुल रंजन, कमलेश प्रसाद, खुशबू कुमारी, मुसाहिद आलम, रवि कुमार, संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार, बिंदेश्वर पासवान, पप्पू ठाकुर और रिंकू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

