सासाराम सासंद मनोज राम पर हमला सांसद पर हमला का मतलब सीधा लोकतंत्र और संविधान पर हमला
सासाराम सासंद मनोज राम पर हमला
सांसद पर हमला का मतलब सीधा लोकतंत्र और संविधान पर हमला

करगहर(रोहतास)जिला कैमुर प्रखंड कुदरा में पुलिस की निष्क्रियता स्पष्ट रुप से दिखाइ दे रहा है। राष्ट्रीय सागर के ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी ने कहा कि अगर कैमूर पुलिस किसी सासंद और विधायक की सुरक्षा को लेकर लापरवाह नहीं होती तो ऐसा घटना को विफल किया जा सकता था। चूकि सासंद मनोज राम इस ग्रुप के सदस्य और एडमिन दोनों है। सांसद पर हमला सीधे लोकतंत्र व संविधान पर हमला है। मैं कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला से सादर अनुरोध चहता हूं कि सासंद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने का कष्ट करें। इस ग्रुप में जो मेरे कैमूर के पत्रकार साथी है वे अपनी माध्यम से मेरी बातों से कैमूर एसपी महोदय को अवगत कराने का कष्ट करेगें। मै केन्द्र सरकार से सासंद महोदय को जेड कैटेगरी का सुरक्षा मुहैया कराने का सादर अनुरोध करता हुं। बताया गया कि गांव वालों ने पुलिस के सामने ही सिर फोड़ा गार्ड और ड्राइवर भी घायल गांव के प्राइवेट स्कूल में कुछ विवाद चल रहा था स्कूल संचालक सांसद मनोज राम के भाई हैं।

गुरुवार को नाथपुर गांव के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद को सुलझाने के लिए सांसद मनोज स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर स्कूल पहुंचे और पुलिस के सामने ही संसद पर हमला बोल दिया। कुल मिलाकर सांसद सहित छ:लोग घायल हुए हैं। सांसद का इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीपीआई अंचल मंत्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता व करगहर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र ने सांसद पर जानलेवा हमले को घोर निंदनीय बताया है। बताया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में राजनेता सुरक्षित नहीं है तो हम पब्लिक का क्या हाल होगा। उन्होंने बताया कि सासाराम सांसद मनोज राम को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। डबल इंजन की सरकार में यही समझ में आ रहा है कि अब पूर्ण रूप से जंगल राज आ गया है। साथ ही जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने की बात कही गई है।
p



