सासाराम सांसद ने भारत स्काउट गाइड को स्पेशल कोटा ट्रैन में रिजर्वेशन कराया
सासाराम सांसद ने भारत स्काउट गाइड को स्पेशल कोटा ट्रैन में रिजर्वेशन कराया
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला रोहतास के कैडेट ने जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में डायमंड जुबली राष्ट्रीय जंबूरी तमिलनाडु में भाग लेने के लिए रोहतास जिला से 29 स्काउट और गाइड गया था। ट्रेन टिकट वेटिंग होने होने के कारण सांसद सासाराम मनोज कुमार से संपर्क किया। उन्होंने भारत स्काउट और गाइड के आग्रह को स्वीकार करते हुए माननीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर स्पेशल कोटा के तहत ट्रेन टिकट कंफर्म करवाया। और टिकट कंफर्म होने के बाद भारत स्काउट और गाइड रोहतास के कैडेटों ने सांसद मनोज कुमार को धन्यवाद दिया। यह कैंप 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चला राष्ट्रीय जम्बूरी में भारत के सभी राज्यों के अलावा विदेश के भी स्काउट और गाइड भाग ले रहे थे। इस कैम्प में विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां की लोक संस्कृति, वेशभूषा, खान पान, पहनावा, प्राकृतिक छटाओं का अवलोकन कर हमारे यहां की विविधताओं का प्रदर्शन किया। जंबूरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें स्टेट गेट, केम्प क्राफ्ट, शिविर ज्वाल, पायनीयरिंग प्रोजेक्ट, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोकगीत, लोकनृत्य, फिजिकल डिस्प्ले, बेंड डिस्प्ले, झांकी, पायोनियारिंग किया का कार्यक्रम किया गया। सभी स्काउट और गाइड डायमंड जुबली राष्ट्रीय जंबूरी त्रिची तमिलनाडु से सुरक्षित वापस लौटे। डायमंड जुबली जंबूरी में भाग लेने के लिए जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र पासवान,मुख्य जिला आयुक्त सह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यदेव पासवान, उपाध्यक्ष ए के अल्वी और कोषाध्यक्ष श्री ऋषिकेश कुमार झा ने सभी स्काउट और गाइड को धन्यवाद दिया और ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर के भाग लेने के लिए भी कहा।


