*पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर 400 पौधों का वृक्षारोपन किया गया। रमेश शंकर झा/राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

रमेश शंकर झा/राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा स्थित यू ऑर कॉलेज परिसर में वन प्रक्षेत्र रोसड़ा एवं वन प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा एक वृहद कार्यक्रम पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर वृक्षारोपण कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० आनंद मोहन झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीँ पृथ्वी दिवस पर यू आर कॉलेज परिसर में 400 वृक्ष को लगाया गया। जिसमें अधिकांश फलदार वृक्ष था। जहां यू आर कॉलेज के प्रधानाचार्य, वन कर्मी और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर पौधों की सिंचाई का संकल्प लिया एवं पौधों के सुरक्षा की भी जवाबदेही लीया।

इस पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर वनपाल जय राम महतो ने कहा की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में बिहार द्वारा 9 अगस्त को संपन्न कराया गया है।  जिसमे यू आर कॉलेज परिसर में चार सौ वृक्ष का वृक्षारोपण कराया गया है। पौधों के प्रति जागरूकता होना बहुत जरूरी है। पौधा लगाना क्यों आवश्यक है, पौधा के बिना हम लोगों का जीवन संकट में पड़ जाएगा इसलिए वृक्षारोपण का आयोजन पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इसी शुभ अवसर पर यू ऑर कॉलेज परिसर रोसड़ा में 400 पौधा लगाया गया है।

पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य  डॉ० आनंद मोहन झा, प्रधानसहायक लक्ष्मण मिश्र, आशुतोष कुमार, वनपाल  जयराम महतो, वनरक्षी महेश प्रसाद मेहता, वन कर्मी वीरेंद्र चौधरी, रंजीत कुमार चौधरी, धर्मेंद्र पासवान एवं अन्य मौजूद रहे।

*बाइट:-* वनपाल रोसड़ा जयराम महतो।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button