ग्रामीण चिकित्सक दिलीप ठाकुर की पत्नी के निधन पर भारतीय नाई समाज ने जताया शोक
ग्रामीण चिकित्सक दिलीप ठाकुर की पत्नी के निधन पर भारतीय नाई समाज ने जताया शोक

जे टी न्यूज, खगड़िया: ना मैंई समाज व अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े बेगूसराय जिले के गढ़पुरा पंचायत निवासी ग्रामीण चिकित्सक दिलीप ठाकुर की धर्मपत्नी गढ़पुरा पैक्स कार्यकारिणी सदस्य अरुणा देवी का सोमवार 27 जनवरी को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन होने से नाई समाज, ग्रामीणों के साथ साथ भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया।
भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार मंगलवार, 4 फ़रवरी को डॉक्टर दिलीप ठाकुर के आवास पर जाकर उनके परिवार से मिलकर शोक प्रकट किये साथ ही मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किये।
मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर सहित समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश कमिटी स्मृतिशेष अरुणा देवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके आत्मा की शांति प्रदान के लिए प्रार्थना किये।
वही डॉक्टर दिलीप ठाकुर ने समस्त नाई समाज के पदाधिकारियों व भाइयों से 8 फ़रवरी को श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील किये।


