आदित्य हत्याकांड के नामजद की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ सड़क जाम, घेराव, प्रदर्श
आदित्य हत्याकांड के नामजद की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ सड़क जाम, घेराव, प्रदर्शन

जे टी न्यूज, अलौली(गीता कुमार): छात्र आदित्य हत्याकांड के संदर्भ में विवादित लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल को पुलिस द्वारा चाबी देने, स्कूल खोल देने, नामजदों की गिरफ्तारी दो महीना बाद भी नहीं होने के विरोध में आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन, सड़क जाम, डीएसपी एवं थाना अध्यक्ष का घेराव किया गया।
चरणबद्ध आंदोलन का नेतृत्व देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, राजद नेता विजय यादव, छात्र राजद नेता अविनाश यादव, मजदूर प्रकोष्ठ राजद नेता रवीश यादव, युवा नेता अविनाश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
नेताओं व पीड़ित परिजनों ने कहा कि हत्याकांड के 2 महीने बाद भी नामजद आरोपी का गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुर्की जप्ती नहीं किया गया है। विवादित अवैध स्कूल को चाबी देकर खोल दिया गया है। शाहिद छात्र के आत्मा को न्याय नहीं मिली है जबकि डीएम अमित पांडे ने स्पष्ट निर्देश एसडीओ एवं डीईओ को दिया कि अवैध कोसी साइंस एवं लुसेंट स्कूल पर कार्रवाई करते हुए बंद किया जाए। बावजूद इसके अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। एक स्कूल खुला हुआ है और दूसरा स्कूल को खोल दिया गया , जिससे आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ो की संख्या में डीएसपी एवं थाना अध्यक्ष का घेराव किया। इससे पूर्व हाई स्कूल फील्ड जूलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी परिजन ने डीएसपी के गेट पर धरना पर बैठ गया, मांगों के बाबत जोरदार तरीके से नारे को बुलंद किया गया।
तत्पश्चात पांच प्रतिनिधिमंडल डीएसपी संजय कुमार से मिलकर नामजदों की गिरफ्तारी एवं स्कूल बंद करने तथा शहीद आदित्य के आत्मा को न्याय दिलाने की मांग किया।
डीएसपी संजय कुमार ने गंभीरता पूर्वक संजीदगी एवं सहानुभूति पूर्वक वैधानिक तरीके से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर न्याय देने के संदर्भ में आश्वासन दिया। तथा अधीनस्थ एस आई टी सदस्य मनीष कुमार को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए।
प्रदर्शन में नीरज विपिन राजीव हितेश भूषण संजय, सुंदरेश्वरी यादव, सुरेश यादव इंद्रदेव यादव अरविंद यादव सीता देवी महारानी देवी ममता देवी जलेबी देवी गीता देवी रीता देवी आदि ने भाग लिया तथा आक्रोश व्यक्त किया।
