विकसित भारत की प्रासंगिकता विषयक सात दिवसीय विशेष शिविर 16 से तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिले के रोसडा स्थित यूआर कॉलेज, के स्टाफ काउंसिल कमेटी की आपातकालीन बैठक सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महान दार्शनिक उदयनाचार्य के गांव करियन में 16/02/2025 से 22/02/2025 तक प्रस्तावित विशेष शिविर के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्व सम्मति से विशेष शिविर का विषय ष् उदयनाचार्य के विचारों के परिप्रेक्ष्य में 2047 में विकसित भारत की प्रासंगिकता तय किया गया। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य डॉ राय ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चैधरी ने 16 फरवरी को उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए मौखिक सहमति दे दी है। विदित हो कि उक्त सात दिवसीय शिविर के उद्घाटन सत्र का आयोजन करियन में 16 फरवरी को सुबह 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ परमानंद मिश्र एवं डॉ गौरीशंकर प्रसाद सिंह उपस्थित थे। इस दौरान प्राचार्य डाॅ राय ने प्रोफेसर परमानंद मिश्र को उद्घाटन सत्र में बीज भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। वे उदयनाचार्य के विचार एवं विकसित भारत विषय पर अपना मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया कि अन्य विषयों पर व्याख्यान एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यूआर कॉलेज के स्थापना समारोह, भूमि दाताओं एवं उदयनाचार्य की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति के लिए विश्वविद्यालय से स्वीकृति मांगी गई है। प्रवीण कुमार प्रभंजन, सहायक प्राध्यापक, मैथिली विभाग सह पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य, यूआर कॉलेज, रोसड़ा को हाल ही में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के मानविकी संकाय के अंतर्गत मैथिली विषय में ऊँ महाभारत विश्लेषणात्मक अध्ययन पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलक्ष्य में डाॅ प्रवीण कुमार प्रभंजन को प्राचार्य डॉ. के अलावा बर्सर डॉ. विनय कुमार, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. निविध चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जाकिर हुसैन, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रंजन कुमार, डॉ. ऐमन आबेद, डॉ. अरुण कुमार राय, डॉ. अमरेश कुमार सिंह, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. सौरभ कुमार झा, डॉ. प्रिंस विवेक सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् प्रोफेसर शिव शंकर प्रसाद सिंह, डॉ. परमानंद मिश्र, डॉ. गौरी शंकर प्रसाद सिंह, डॉ. शमीम अहमद, साहित्यकार रामाकांत राय श्रामाश्, आचार्य परमानंद प्रभाकर, डॉ. गगनदेव चैधरी गगन, डॉ. भास्कर ज्योति, उपकुलसचिव, रोसड़ा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनायें दी है।


